फंसा हुआ पैसा निकालने का मंत्र (दोड़ते हुए आएगा पैसा)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फंसा हुआ पैसा निकालने का मंत्र: लोग जरूरत पड़ने पर अक्सर अपने रिश्तेदारों, दोस्तों या पड़ोसियों से पैसे उधार लेते है। और बहुत सारे लोग जान-पहचान की वजह से पैसे उधार भी दे देते हैं। आपने भी किसी न किसी को विश्वास रखकर पैसे उधार दिए होंगे। लेकिन कुछ लोग पैसे उधार लेने के बाद वापिस नहीं करते है। हम कई बार उनसे उधार दिए हुए पैसे मांगते है, लेकिन फिर भी वे पैसे वापिस नहीं करते है।

कुछ लोग पैसे मांगने पर आनाकानी शुरू कर देते है। उधार लेने वाले लोग आज, कल, परसों लौटा दूंगा, यह कहकर हमेशा बात टालते रहते हैं। आपके साथ भी ऐसा जरूर होता होगा।

लेकिन अब चिंता न करें क्योंकि अगर आप मंत्र और टोटके में विश्वास रखते है तो यह आर्टिकल आपकी काफी मदद करेगा। इस आर्टिकल में, मैने उधारी वसूलने के टोटके और मंत्रों के बारे में बताया है जिससे आपके पैसे दौड़ते हुए वापिस आएंगे।

फंसा हुआ पैसा निकालने का मंत्र

आजकल बहुत सारे लोगों के उधार दिए हुए पैसे फंस जाते है, या तक की मेरे भी कुछ पैसे लोगों के पास फंसे हुए है। हालांकि मैं मंत्रों और टोटकों पर विश्वास नहीं करता हूँ। लेकिन कहा जाता है कि जिन लोगों को मंत्रों और टोटकों पर विश्वास होता है, उन्हें उनके पैसे मिल जाते है।

अंत: अगर आपको मंत्रों और टोटकों की शक्ति पर विश्वास है, तो आप यहां बताए गए मंत्रों और टोटकों को आजमा सकते है। मैं आपको एक स्पष्ट बात बता दूँ कि मैंने यह आर्टिकल आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा है। ]

मैंने यहां पर जो भी जानकारी दी है, वह ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित है। अगर आपका विश्वास पक्का है तो हो सकता है कि यह मंत्र आपके लिए उपयोगी साबित हो।

मंत्र 1

यह एक कृष्ण बीज मंत्र है जिसके जाप करने से फंसा हुआ धन वापिस मिल जाता है। कहा जाता है कि यह मंत्र काफी कारगर है जिसका जाप करने पर व्यक्ति खुद वापिस आकर धन देता है।

ॐ क्रीम् कृष्णाय नमः

मंत्र 2

काफी लोगों का मानना है कि यह मंत्र भी काफी कारगर साबित होता है। आप इस मंत्र जाप का स्नान करने के बाद  कर सकते है। एक मान्यता प्राप्त पंडित सुनील शुक्ल जी ने बताया कि तांबे के बर्तन में जल भरें और लाल मिर्च के 11 बीच डालने के बाद जल को सूर्यदेव के सामने अर्पित करें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा।

ॐ आदित्याय नमः

मंत्र 3

बताया गया है कि यह मंत्र आर्थिक तंगी को दूर करने में काफी मददगार है। अगर आप इस मंत्र का जाप करते है तो इससे जीवन की दरिद्रता का नाश होता है। इस मंत्र का जाप आपको सुबह और शाम को शांत मन के साथ 21 बार करना होगा। इससे आपके उधार दिए हुए पैसों की भरपाई हो जाएगी।

अष्टदलोपरिवेष्टित लिंगं, सर्वसमुद्भवकारण लिंगम्।

अष्टदरिद्रविनाशित लिंगं, तत्प्रणमामि सदाशिव लिंगम्॥“

फंसा हुआ धन निकालने के लिए टोटके

अगर आप उधार दिया हुआ पैसा वापस लेने का तरीका खोज रहे है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। मैंने यहां पर आपको फंसा हुआ धन निकालने के लिए कुछ टोटके बताए हैं।

टोटका 1

अटका हुआ धन पाना चाहते है तो यह टोटका आजमाए। आपको शनिवार को दक्षिण दिशा की ओर अपना मुंह करके हनुमान जी की मूर्ति के आगे सरसों के तेल का दीप जलाना है। उस दीप पर सरसों के कुछ दाने, दो लौंग और एक कपूर अवश्य डाले। अब आपको तीन बार बजरंग बाण का पाठ करना है। इसके बाद आपको हनुमान जी को भोग लगाना है और फिर अटके हुए धन प्राप्ति के लिए प्रार्थना करनी है।

इसके बाद आपको दीपक से दो चम्मच तेल निकालना है और उसका काजल बनाना है। अब किसी वस्त्र पर काजल की मदद से उस व्यक्ति का नाम लिखे जिसको आपने पैसे उधार दिए है। इस कपड़े की बत्ती बनाए और फिर आटे के दीपक में तिल का तेल डालकर इस बत्ती को दोबारा हनुमान  के समक्ष जलाए। इसके साथ आपको दोबारा पांच बार बजरंग बाण का पाठ करना है। इस तरह आप अपने फंसे हुए धन को वापिस प्राप्त कर सकते है।

टोटका 2

यह भी टोटका काफी पॉपुलर है जिससे आप अपना फंसा हुआ धन प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको शुक्रवार के दिन कपूर जलाकर उसका काजल बनाना है। इसके बाद एक भोजपत्र पर उस व्यक्ति का नाम लिखना है, जिसे आपने पैसे उधार दिए है। अब इस भोजपत्र पर 7 बार थपकी मारकर इसे अपनी तिजोरी में दबाकर रखना है। इस उपाय से आपका अटका हुआ पैसा बहुत जल्द आपको मिल जाएगा।

टोटका 3

हमारे हिंदू धर्म में एसी मान्यता है कि पीली कौड़ी मां लक्ष्मी जी का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए आप पांच पीली कौड़ी पूजा के स्थल पर रखकर फंसा हुआ धन प्राप्त कर सकते है। माना जाता है कि यह एक बहुत अच्छा कारगर तरीका है।\

टोटका 4

अगर फंसा हुआ धन निकालना चाहते है तो आप इस टोटके को आजमा सकते है। आपको 11 लौंग और 11 साबुत नमक की डली लेनी है और इन्हें नीले कपड़ें में बांधना है। इसके बाद आपको उस व्यक्ति का ध्यान करते हुए रात्रि के लगभग 10 बजे किसी चौराहे पर जाकर चुपचाप इसे रख देना है। ऐसा करने से आपको उधार दिया हुआ धन वापिस मिल जाएगा, और यह फंसा हुआ धन निकालने का आसान तरीका है।

टोटका 5

हमारे पास आपके लिए फंसे हुए धन को निकालने के लिए एक और बढ़िया तरीका है। आपको उस व्यक्ति के घर के सामने जाना है जिसे आपने उधार दिया है, और आपको घर के सामने राजा कौड़ी डालनी है। इस टोटके से आपको अटका हुआ धन जल्दी और आसानी से मिल जाएगा।

टोटका 6

ऐसा माना जाता है कि फेंग शुई में दक्षिण-पूर्व दिशा धन के आगमन से जुड़ी हुई है। इसलिए इस दिशा को हमेशा साफ और सजाकर रखना चाहिए। इस दिशा में हर पौधे लगाकर रखे जिससे आपके अटके हुए धन के लिए वापस आने का रास्ता बनने लगेगा।

टोटका 7

वास्तु के अनुसार आपको अपने धन के लिए उत्तर-पूर्व का रास्ता बनाना चाहिए क्योंकि इस दिशा में भगवान कुबेर का वास माना जाता है। आप इस दिशा में अपने घर का मंदिर रख सकते है, और उस मंदिर में भगवान कुबेर की प्रतिमा लगाने से आपको धन की प्राप्त अवश्य होगी।

टोटका 8

8. ज्योतिषी के अनुसार अगर आपकी कुंडली में गुरु और शुक्र ग्रह मजबूत है तो आपका फंसा हुआ धन एक न एक दिन आपको वापिस मिल जाएगा। लेकिन अगर आपकी कुंडली में मंगल, शनि और राहु है तो आपके पैसों का नुकसान हो सकता है।

टोटका 9

आपकी कुंडली के गुरु और शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए उनसे जुड़े कुछ उपाय करें। इसके अलावा आपको पितृदोष होने पर धन की हानि हो सकती है, इसलिए पितृदोष को दूर करने के लिए भी उपाय करें। एक बात का अवश्य ध्यान रखे कि घर में महालक्ष्मी यंत्र की दिशा सही होनी चाहिए।

अटके हुए धन की प्राप्ति के लिए सात मुखी और आठ मुखी रुद्राक्ष को धारण कर सकते है। और कुबेर यंत्र की आराधना कर सकते है।

FAQs: पैसा खींचने का शक्तिशाली मंत्र

उधार दिया हुआ पैसा वापस लेने का तरीका बताइए?

अगर आपने किसी व्यक्ति को पैसे उधार दिए है, और वह व्यक्ति अब आपको वापिस पैसे नहीं लौटा रहा है तो ऐसी स्थिति में आप लीगल और इलीगल तरीके से अपने पैसे वापिस ले सकते है। अगर आपने उधार देते समय कोई एग्रीमेंट बनाया है तो आप लीगल तरीके से कार्यवाही कर सकते है। लेकिन अगर आपने एग्रीमेंट नहीं बनाया है तो आप ऐसी स्थिति में इलीगल तरीके से अपने पैसे मांग सकते है।

अगर कोई पैसे न दे तो क्या करे?

अगर कोई व्यक्ति आपको पैसे नहीं दे रहा है तो ऐसे में आप कानून की मदद ले सकते है। हालांकि इसके लिए आपके पास सबूत होना चाहिए कि आप उस व्यक्ति से पैसे मांग रहे है। अगर आपके पास कोई भी सबूत नहीं है तो ऐसे में आप उस व्यक्ति के साथ बेढ़कर बातचीत से हल निकाल सकते है। इसके अलावा रिश्तेदारों या दोस्तों की मदद ले सकते है।

उधार दिया हुआ धन क्या कहलाता है?

उधार दिए हुए धन को ऋण यानी लोन कहा जाता है। जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे उधार देता है तो उसे लोन कहा जाता है।

शास्त्रों के अनुसार धन प्राप्ति के उपाय क्या है?

इंटरनेट पर आपको शास्त्रों के आधार पर धन प्राप्ति के लिए बहुत सारे तरीके मिल जाएंगे। अगर आपको शास्त्रों पर विश्वास है तो आप उन तरीकों को आजमा कर धन प्राप्ति कर सकते है। चलिए मैं आपको कुछ प्रचलित तरीकों के बारे में बताता हूँ, जैसे-

महालक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूरा करना।
प्रतिदिन शिवलिंग पर जल, बिलपत्र और अक्षत (चावल) को चढ़ाना।
पूर्णिमा को चांद की पूजा करना।
शाम के समय नजदीकी मंदिर में दीपक जलाना।
श्री लक्ष्मीसूक्त का पाठ करना।
श्रीसूक्त का पाठ करना।
कनकधार स्रोत्र का पाठ करना आदि।

घर में पैसा आने का उपाय बताइए?

अगर आप इंटरनेट पर इस बारे में सर्च करेंगे तो आपको वास्तु शास्त्र, ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं और धर्मग्रंथों के आधार पर बहुत सारे तरीके मिल जाएंगे। आप अपने घर में लक्ष्मी बीज मंत्र, महालक्ष्मी मंत्र और लक्ष्मी गायत्री मंत्र का जाप करके पैसे के लिए रास्ता बना सकते है। इसके अलावा बहुत सारे टोटके भी है, जिन्हें आजमा कर आप अपने घर पर पैसों के आने का रास्ता बना सकते है।

यह लेख भी पढ़ें –

निष्कर्ष – फंसा हुआ पैसा निकालने का मंत्र

इस आर्टिकल में, मैंने आपको फंसा हुआ पैसा निकालने का मंत्र बताया है, और इसके अलावा मैंने आपको फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए कुछ टोटके भी बताए हैं। लेकिन मैं आपको स्पष्ट बता देना चाहता हूँ कि इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी हम नहीं लेते है। हमने यहां पर विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथो से संग्रहित जानकारी को आपके साथ साझा किया है।

हमने यह आर्टिकल केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा है। अगर आप मंत्रों और टोटकों में विश्वास रखते है तो इस आर्टिकल में बताए गए तरीकों से आपको लाभ मिल सकता है। लेकिन इसके सही और सिद्ध होने की प्रमाणिकता हम बिल्कुल नहीं दे सकते है। इसलिए किसी भी तरीके को इस्तेमाल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दोस्तों मेरा नाम देवेन्द्र सिंह है और में पैसावाला.ऐप ब्लॉग पर एक लेखक और पब्लिशर हूँ! ब्लॉग पर पधारने के लिए धन्यवाद!

Leave a Comment